Latest News

Friday, 12 August 2016

मेकअप मिस्टेक टिप्स Makeup Mistakes To Avoid – That Age You – Do’s And Don’ts

मेकअप मिस्टेक टिप्स Makeup Mistakes To Avoid – That Age You – Do’s And Don’ts

ब्यूटी को बढ़ाने में मेकअप जरूरी है, लेकिन कई बार जाने-अनजाने छोटी-छोटी गलतियां हो ही जाती हैं | जिन पर सावधानी की जरूरत है | मेकअप मिस्टेक्स किसी से भी हो सकती है, लेकिन जरूरी यह है कि उसे समय पर सुधार लेना | तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही कॉमन मेकअप मिस्टेक्स के बारे में-

1. ब्लशर की लेयर Blusher Layering Mistake

ब्लशर आपके चेहरे को डिफाइन करता है, लेकिन जरूरत से अधिक ब्लशर लगाने या सही ढंग से ब्लेंड न करने के कारण यह आपकी उम्र को बढ़ा देता  है | पीच,पिंक, गोल्डन या ब्राउन शेड्स में से आपकी स्किन के साथ कौन सा शेड सबसे अधिक फबेगा, यह जानना भी जरूरी है 
अगर ब्लशर अधिक लग गया है, तो अपने चीक्स पर ब्रश की सहायता से लूज क्लीन पाउडर ब्लश लगाएं | अगर यह काम न करे, तो थोड़ा ट्रांसलूसेंट पाउडर मिलाकर ब्रश करें | दरअसल, ब्लशर और ट्रांसल्लूसेंट पाउडर मिल जाने से म्यूट कलर बन जायेगा, जिससे गाल अधिक रेड नजर नही आएंगे |

2. डार्क आई मेकअप Dark Eye Makeup Mistake

रात की पार्टी के लिए स्मोकी आई लुक सबसे अधिक पसंद किया जाता है, लेकिन डार्क मेकअप आपकी आंखों को छोटा कर देता है | यह आंखों के चारों तरफ के पार्ट को ब्लैक कर देता है, जिससे आॉखों के अंदर का वाइट पार्ट दिखाई नही देता और आंखें छोटी लगने लगती हैं |
लोगों को लगता है कि स्मोकी आई लुक ब्लैक शैडो से ही पाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है | आप इसकी जगह ग्रे और ब्लू शेड भी चुन सकती हैं | सबसे पहले अपनी निचली और ऊपरी पलकों पर ब्लैक लाइनर लगाएं | अब पलकों पर ग्रे शैडो लगाएं और एक पतले आइलाइनर ब्रश से पलकों पर फैलाएं | अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि लाइन नजर न आए | अब भीतरी कोनों पर वाइट शिमरी शैडो लगाए |

3. हेयर कलर Hair Coloring Mistake

एक बात का ध्यान रखें कि जिस तरह हेयर का कलर मॉडल, एक्ट्रेस या आपके किसी कलीग के बालों पर नजर आ रहा है, जरूरी नहीं कि वह कलर आपके बालों पर भी उतना ही अच्छा लगे | दरअसल, हर किसी के बालों का टेक्सचर अलग होता है | इसलिए हेयर कलर चुनते समय हेयर टेक्सचर को जरूर ध्यान में रखें | इसमें प्रोफेशनल आपकी मदद बखूबी कर सकते हैं | वह आपके बालों को देखने के बाद आपको सही कलर की जानकारी दे देंगे |

4. अधिक फाउंडेशन Applying Heavy Foundation

कभी-कभी जल्दबाजी में ज्यादा फाउंडेशन लग जाता है | सूखने पर पता चलता है ढेर सारे फाउंडेशन से आपका चेहरा केकी लग रहा है | अगर आपका फेस ड्राई है, तो पाउडर फाउंडेशन का यूज न करें | बजाय इसके लिक्विड या क्रीमी फार्मूला प्रयोग करें | मिक्स स्किन के लिए क्रीम टू पाउडर फाउंडेशन का प्रयोग करें |
फाउंडेशन अधिक लगने पर साफ गीला स्पॉन्ज लें और ऊपर से नीचे की दिशा में आहिस्ता से चेहरे पर फेरें | हाथ बराबर से चलाएं फिर एक टिश्यू पेपर को चेहरे पर रखकर हल्का सा दबाएं | एक्स्ट्रा फाउंडेशन क्लीन हो जाएगा |

5. ब्यूटी मास्क Mistakes of Beauty Mask

यह नेचुरल चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है | इसमें कोई केमिकल्स नहीं मिलाया जाता | लेकिन कभी- कभार यह आपकी स्किन पर रैशेज की वजह भी बन सकता है | अगर ऐसा होता है, तो एक साक कपड़े को दूध में भिगोएं और इसे स्किन की उन जगहों पर लगाएं जहां आपको स्किन रैशज की समस्या हो सकती है | यह आपकी स्किन पर होने वाली इरिटेशन को कम कर देगा |

6. वैक्सिंग Waxing Mistakes

गर्म वैक्स से बालों को निकालना बेहद दर्द देने वाली प्रोसेस है | लेकिन यह तब ज्यादा पेनफुल हो जाता है, जब वैक्स जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए | यह स्किन को बर्न कर दाग-धब्बे छोड़ देता है | इसलिए वैक्स की सही टेंपरेचर में गर्म करें !

5. ब्यूटी मास्क Mistakes of Beauty Mask

यह नेचुरल चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है | इसमें कोई केमिकल्स नहीं मिलाया जाता | लेकिन कभी- कभार यह आपकी स्किन पर रैशेज की वजह भी बन सकता है | अगर ऐसा होता है, तो एक साक कपड़े को दूध में भिगोएं और इसे स्किन की उन जगहों पर लगाएं जहां आपको स्किन रैशज की समस्या हो सकती है | यह आपकी स्किन पर होने वाली इरिटेशन को कम कर देगा |

6. वैक्सिंग Waxing Mistakes

गर्म वैक्स से बालों को निकालना बेहद दर्द देने वाली प्रोसेस है | लेकिन यह तब ज्यादा पेनफुल हो जाता है, जब वैक्स जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए | यह स्किन को बर्न कर दाग-धब्बे छोड़ देता है | इसलिए वैक्स की सही टेंपरेचर में गर्म करें |

No comments:

Post a Comment

Recent Post